Headlines

स्टील किंग लक्ष्मी मित्तल CM गहलोत से मिले

जयपुर :  मशहूर उद्योगपति, स्टील किंग लक्ष्मी मित्तल ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात की। मित्तल ने मुख्यमंत्री को बताया है कि उनकी एक पावर सेक्टर की कंपनी HPCL-मित्तल एनर्जी लिमिटेड (HMEL) प्रदेश में 4500 मेगावाट क्षमता का सोलर पार्क लगाना चाहती है। इस पर 19 हजार करोड़ रुपए के निवेश की योजना है।

आकर्षित हो रहे निवेशक

मुख्यमंत्री से हुई चर्चा के दौरान खान विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुबोध अग्रवाल, इंडस्ट्री सेक्रेटरी आशुतोष पेडनेकर और स्पेशल सेक्रेटरी अमित ढाका भी मौजूद रहे। हाल ही में राजस्थान में निवेशकों को आकर्षित करने के लिए गहलोत सरकार ने कवायद शुरू की है। जो उद्योगपति या निवेशक घोषणा करने के बावजूद निवेश नहीं कर सके, उनकी समस्याओं का समाधान कर उन्हें निवेश के लिए प्रोत्साहित भी किया जा रहा है। कई और भी बड़ी कंपनियां, उद्योगपति, निवेशक राजस्थान में दिलचस्पी ले रहे हैं।

राजस्थान के हैं मित्तल

लक्ष्मी मित्तल लंदन में बसे भारतीय मूल के उद्योगपति हैं। इनका जन्म राजस्थान के चूरू जिले के सादुलपुर में हुआ था। वे विश्व के 91वें सबसे धनी व्यक्ति हैं। मित्तल LNM नामक उद्योग समूह के मालिक हैं। साथ ही इनका फाउंडेशन जयपुर के जामडोली में LNM IIT नाम से प्रसिद्ध इंजीनियरिंग कॉलेज भी क्वालिटी हायर इंजीनियरिंग एजुकेशन के लिए संचालित कर रहा है। मित्तल की कुल संपत्ति 19.1 बिलियन यूएस डॉलर (फोर्ब्स 2021 के मुताबिक) आंकी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *