Headlines

बेनीवाल की चेतावनी का असर: वीर तेजाजी की प्रतिमा खंडित करने वाले पकड़े गए

जोधपुर। जिले के हरियाड़ा गांव में लोक देवता वीर तेजाजी की प्रतिमा खंडित करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की है। जबकि उसका दूसरा साथी ट्रेन से टकरा कर गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे पुलिस की निगरानी में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो दिन पूर्व प्रतिमा खंडित होने का मामला तूल पकड़ गया था।

इस मामले में आरएलपी सुप्रीमों हनुमान बेनीवाल ने भी कड़ी चेतावनी दी थी तथा कहा था कि प्रतिमा खंडित करने का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बेनीवाल की चेतावनी के बाद पुलिस हरकत में आई। आज जाकर सफलता मिली।

पुलिस ने मामले की गम्भीरता को देख एएसपी सुनील के. पंवार व सीओ बिलाड़ा भूपेन्द्र सिंह शेखावत के निर्देशन में स्पेशल टीम प्रभारी सुरेश चौधरी व थानाधिकारी बिलाड़ा अचल दान के नेतृत्व में टीम गठित की थी। इस टीम ने हरियाडा ग्राम के आस-पास सभी रूट वाईज सीसीटीवी फुटेज लिए, कई संदिग्धों से पूछताछ की। तकनीकी डाटाबैस तैयार कर संदिग्ध बादर सिंह व महेंद्र सिंह को चिन्हित किया। अपराधिक प्रवृति और जीवन शैली के बारें में प्राप्त जानकारी से सलिप्तता का शक और गहरा गया।

कई जगह तलाश के बाद ग्राम हरियाडा में स्थित घना ओरण में छिपे होने की सूचना मिलने पर दबिश देकर बादर सिंह को डिटेन किया। उसने साथी महेंद्र सिंह के साथ मिल कर मूर्ति खंडित करने का जुर्म स्वीकारने पर गिरफ्तार किया गया। उसने शराब के नशे में अपने साथी महेन्द्र के साथ प्रतिमा खंडित करना स्वीकार किया।

पुलिस महेन्द्र सिंह की तलाश में जुटी थी। इस दौरान जानकारी मिली कि आसरनाडा के पास वह ट्रेन से टकरा कर गंभीर रूप से घायल हो गया है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके बाद पुलिस ने अस्पताल में पुलिस ने गार्ड तैनात कर उसे अपनी अपनी अभिरक्षा में ले लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *