Headlines

नशे में ड्राइवर ने पति-पत्नी को उड़ाया,बेहोश होने तक लोगों ने लात-घूसों से पीटा

नशे में ड्राइवर ने पति-पत्नी को उड़ाया,बेहोश होने तक लोगों ने लात-घूसों से पीटा

जोधपुर: शराब के नशे में एक कार ड्राइवर ने पति-पत्नी को उड़ा दिया। हादसा इतना दर्दनाक था कि पत्नी की मौके पर ही मौ हो गई। जबकि पति ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। दोनों की 7 महीने पहले ही शादी हुई थी। इधर, परिजनों ने ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज करवया है। ड्राइवर इतना नशे में था कि अपना नाम तक नहीं बोल पाया। मौके पर मौजूद लोगों ने ड्राइवर भी जमकर पिटाई की। मामला शनिवार दोपहर पीपाड़ शहर का है। थाना अधिकारी बाबूलाल राणा ने बताया कि मनोहर लाल ने रिपोर्ट में बताया कि उनके साला का लड़का भोपालगढ़ निवासी रामरतन(21) पत्नी गुड़िया(20) के साथ सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने पीपाड़ आए हुए थे । दोनों बाइक से वापस भोपालगढ़ जा रहे थे। इसी दौरान साथीन रोड पर भादरिया राय होटल के पास कार ड्राइवर ने टक्कर मार दी।

उन्होंने बताया कि ड्राइवर रॉन्ग साइड से आ रहा था। हादसा इतना खतरनाक था कि टक्कर के बाद बाइक के परखच्चे उड़ गए। इसके साथ दोनों की सड़क से दूर जाकर गिरे। इस हादसे में गुड़िया की मौके पर ही मौत हो गई। भावी गांव से आ रहे बारातियों की मदद से रामरतन को मथुरादास माथुर अस्पताल पहुंचाया गया। इससे पहले बारात में शामिल रेलवे अस्पताल के कम्पाउडर मनोहर चौधरी ने प्राइमरी ट्रीटमेंट भी किया लेकिन जान नहीं बच सकी। यहां रविवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *