Headlines

बेनीवाल ने पूर्व विधायक जोगाराम पटेल पर जानलेवा हमले की घटना को बताया निंदनीय

नीट परीक्षा का पर्चा लीक जिम्मेदारो की मिलीभगत के बिना असम्भव,सीबीआई या राज्य के बाहर की एजेन्सी से जांच हो- हनुमान बेनीवाल

जोधपुर। रालोपा संयोजक एवं नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गृह जिले जोधपुर में लूणी विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक जोगाराम पटेल पर हमले की घटना अत्यंत निंदनीय है और ऐसे कृत्यों का लोकतंत्र में कोई स्थान नही है।

बेनीवाल ने जारी प्रेस बयान में कहा कि एक सोची – समझी साजिश के तहत पटेल पर हमला हुआ। स्थानीय पुलिस द्वारा की गई अनदेखी भी दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने जोगाराम पटेल के परिजनों व अस्पताल के चिकित्सकों से दूरभाष पर वार्ता करके उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। साथ ही हमले के आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी करने व उनके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्यवाही करने की मांग को लेकर राजस्थान पुलिस के पुलिस महानिदेशक एम एल लाठर व जोधपुर के पुलिस कमिश्नर जोस मोहन से दूरभाष पर भी वार्ता की। सांसद ने कहा कि राजस्थान में सत्ता में बैठे लोगों के इशारे पर जन-प्रतिनिधियों पर इस तरह हमले करवाने की घटनाओं का बढ़ना भी अत्यंत चिंताजनक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *