Headlines

मोबाइल गेम हारा तो 16 वर्षीय किशोर ने फांसी लगा किया सुसाइड

mobile gaming44

जोधपुर: मंडोर क्षेत्र में दसवीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। किशोर को मोबाइल पर कार रेसिंग गेम खेलने की लत थी। गेम में हारना किशोर को नागवार गुजरा। उसने फंदा लगा अपनी जान दे दी। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है। मौके से किसी प्रकार का सुसाइड नोट नहीं मिला है। ऐसा माना जा रहा है कि कार रेसिंग गेम में हारने के बाद उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है। सौरभ को मोबाइल पर कार रेसिंग खेलने का बहुत शौक था। वह काफी समय तक ये गेम खेलता रहता था।

घटना रविवार की है। पुलिस के अनुसार, मगरा पूंजला क्षेत्र में नृसिंह का प्याऊ के पास रहने वाले सौरभ पुरी (16) पुत्र महादेव ने अपने घर में ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में फंदा लगा जान दे दी। उसके भाई कृष्णापुरी की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

बहन खाने के लिए बुलाने गई तब पता चला

सौरभ के माता पिता ने बताया की वो काफी होनहार था। सौरभ को परिवार में काफी खुशमिजाज माना जाता था। रविवार को वह अपने कमरे में था। उसकी बहन उसे खाना खाने के लिए बुलाने गई। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बावजूद नहीं खुला। बहन ने सोचा कि भाई हमेशा की तरह मजाक कर रहा है। वह अपनी बहन के साथ कई तरह से मजाक करता रहता था। बहन ने इसके बाद खिड़की से अंदर देखा तो चीख उठी। उसने भाग कर अपने परिवार और पड़ोसियों को बुलाया। उन लोगों ने दरवाजा खोल सौरभ को फंदे से नीचे उतारा। तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *