Headlines

स्क्वॉड्रन लीडर शहीद कुलदीप सिंह का अंतिम सफर, पत्नी थामी रही पति की तस्वीर

स्क्वॉड्रन लीडर शहीद कुलदीप सिंह का अंतिम सफर

झुंझुंनू: तमिलनाडु के कुन्नूर में हुए हेलिकॉप्टर हादसे में झुंझुनूं के स्क्वॉड्रन लीडर कुलदीप सिंह का अंतिम संस्कार आज पैतृक गांव में होगा। शहीद कुलदीप सिंह का पार्थिव शरीर झुंझुनूं हवाई पट्‌टी से उनके गांव के लिए रवाना हो गया है। उनके साथ उनकी बहन-जीजा और पत्नी भी है। हवाई पट्‌टी पर पत्नी शहीद कुलदीप की तस्वीर सीने से लगाए खड़ी थी, जबकि बहन ने हाथ में तिरंगा थामे रखा।

ks5 1639206057

झुंझुनूं हवाई पट्टी पर कलेक्टर समेत सभी अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद है। सड़क मार्ग से शहीद कुलदीप की पार्थिव देह को गांव घरडाना खुर्द ले जाया जा रहा है। यहां उनका सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। रास्ते में भी श्रद्धांजलि देने के लिए लोगों की भीड़ लगी हुई है। इसके साथ ही गांव के युवाओं ने तिरंगा रैली भी निकाली। वहीं हवाई पट्‌टी से जब पार्थिव शव रवाना हुआ तो उनके साथ वाहनों का लंबा काफिला था। जय हिंद के नारे लगा रहे थे। रास्ते में लोगों ने फूल बरसाए और श्रद्धांलजि दी। दूर-दराज से सभी लोग कुलदीप सिंह की पार्थिव देह के अंतिम दर्शन करने उनके गांव पहुंच रहे है।

ks1 1639199808

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *