Headlines

पंचायत समिति में मनाई गई 1 साल की वर्षगांठ, प्रधान दिनेश सुंडा का 1 साल का कार्यकाल पूर्ण

पंचायत समिति में मनाई गई 1 साल की वर्षगांठ, प्रधान दिनेश सुंडा का 1 साल का कार्यकाल पूर्ण

नवलगढ़(झुंझुनूं)। मुख्यमंत्री सलाहकार विधायक डॉ. राजकुमार शर्मा के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम हुआ। डॉ. राजकुमार व दिनेश सुंडा ने सबसे पहले हैलिकाॅप्टर दुखांतिका में शहीद सीडीएस बिपिन रावत व अन्य सैनिकों को श्रद्धांजलि दी और 2 दिन पूर्व ही हुई घटना के चलते सम्मान समारोह स्थगित नहीं हुआ। अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम शुरु किया।

पंचायत समिति में मनाई गई 1 साल की वर्षगांठ, प्रधान दिनेश सुंडा का 1 साल का कार्यकाल पूर्ण

विकास अधिकारी अनिल सोनी ने प्रस्तुत प्रतिवेदन किया। विधायक डॉ. राजकुमार ने कहा, नवलगढ़ की जनता वंदनीय है, जिन्होंने दिनेश सुंडा के रुप में मजबूत साथी दिया। हम सब मिलकर नवलगढ़ के विकास को नई ऊंचाईयां देंगे। आगामी वर्ष 2022 में नवलगढ़ में युद्ध स्तर पर विकास कार्य होंगे। आज उन शहीदों को नमन करने का भी दिन है, क्योंकि उनकी वजह से हम महफूज हैं। शहीद सीडीएस बिपिन रावत समेत सभी सैन्यकर्मी हमारे पूजनीय हैं। डॉ. राजकुमार शर्मा ने कार्यक्रम में मौजूद सभी आमजन के साथ हैलिकाॅप्टर क्रैश में शहीदों के लिए 2 मिनट का मौन और शोक संवेदना जताई।

पंचायत समिति में मनाई गई 1 साल की वर्षगांठ, प्रधान दिनेश सुंडा का 1 साल का कार्यकाल पूर्ण

उपप्रधान इंजी. ललिता माहिच जोया ने स्वागत भाषण दिया। प्रधान सुंडा बोले, पंच, सरपंच और पंचायत समिति सदस्यों को एक परिवार की तरह रखना ही प्रमुख उद्देश्य है। हम सब जनप्रतिनिधि मोती हैं और डॉ. राजकुमार खुद धागा बनकर हमें एक रखते हैं। टीम डाॅ. राजकुमार शर्मा-राजपाल शर्मा की बदौलत विकास कार्यों को दोगुनी गति मिली है। पंचायत समिति परिसर को नया स्वरुप दिया जाएगा।

पंचायत समिति में मनाई गई 1 साल की वर्षगांठ, प्रधान दिनेश सुंडा का 1 साल का कार्यकाल पूर्ण

सड़क दुर्घटना में दिवंगत कार्मिकों के परिजनों को आर्थिक सहायता व अनुकंपा नियुक्ति पत्र सौंपा। मुख्यमंत्री सलाहकार विधायक डॉ. राजकुमार शर्मा ने पंचायत समिति के नवनिर्मित प्रवेश द्वार, किसान औषधीय वाटिका, स्वागत समिति और सीसी सड़क का लोकार्पण किया। गायक जावेद अब्बासी और आमिर खान ने देशभक्ति गीत गाए।

विधायक डॉ. राजकुमार व प्रधान दिनेश सुंडा ने औषधीय पौधा लगाया, दिव्यांगों को ट्राई साइकिल बांटी, साथ ही उत्कृष्ट अंक प्राप्त बालिकाओं को साइकिलें भेंट की। कार्यक्रम में नवलगढ़ चेयरमैन शोएब खत्री, पालिका उपाध्यक्ष कैलाश चोटिया, मुकुंदगढ़ चेयरमैन मनीष चौधरी, पालिका उपाध्यक्ष कैलाश चोटिया, एसडीओ सुमन सोनल, तहसीलदार ज्वालासहाय मीणा, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र राठी मेघवाल, सीडीपीओ इंदिरा सूरा बतौर मंचस्थ अतिथि रहे। कार्यक्रम में नवलगढ़ क्षेत्र के जिला परिषद सदस्य, पार्षदगण, पंचायत समिति सदस्य, सरपंच, वार्ड पंचगण समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *