Headlines

डूंगला में शिवमंदिर व हनुमान मंदिर को ध्वस्त करने की घटना के खिलाफ जनता सेना ने मोर्चा खोला

शिवमंदिर

डूंगला चितौड़गढ़। ज़िले की डूंगला तहसील में पुराने शिवमंदिर व हनुमान मंदिर को तहसीलदार पन्नालाल रेगर ने एसडीओ मोहर सिंह मीणा के आदेश पर ध्वस्त किए जाने की घटना से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। जनता सेना राजस्थान के संरक्षक पूर्व विधायक रणधीर सिंह भीण्डर व प्रदेश महामंत्री पारस नागौरी ने भी धार्मिक स्थल के घटनाक्रम को निंदनीय बताया तथा घटना स्थल का दौरा किया।

शिवमंदिर

शिवमंदिर

भींडर ने ग्रामीणों की मांग का समर्थन करते हुए राज्य सरकार से तहसीलदार एवं एसडीओ के खिलाफ कार्यवाही करने को कहा। घटना स्थल का विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या, पूर्व विधायक गौतमलाल दक, डूंगला प्रधान मुकेश खटीक, उप प्रधान रणजीत सिंह ने भी दौरा किया। भीण्डर ने ग्रामीणों को आश्वासत किया कि इस घटना को पुरज़ोर तरीक़े से सब जगह उठाया जायेगा। सोमवार 14 फ़रवरी को उप ज़िलाधीश कार्यालयों पर जनता सेना की ओर से राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित किये जायेंगे व जब तक मंदिर पुनर्निर्माण नहीं होता व अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही नहीं होती तब तक जनता सेना इस मुद्दे को हर मंच पर उठाती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *