Headlines

जनता सेना ने दिया भाटी व जोधपुर विवि के पूर्व कर्मचारियों की रिहाई को लेकर एसडीएम को ज्ञापन

WhatsApp Image 2022 02 03 at 2.38.41 PM 1 e1643880705763

भीण्डर: जनता सेना संरक्षक व पूर्व विधायक रणधीर सिंह भीण्डर ने कहा कि पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रविन्द्र सिंह भाटी के साथ बुजुर्ग पूर्व कर्मचारियों को जेल में रखकर गहलोत सरकार क्या साबित करना चाहती है। जोधपुर विवि के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रविन्द्र सिंह भाटी सहित अन्य पूर्व कर्मचारियों के समर्थन में जनता सेना राजस्थान ने संरक्षक व पूर्व विधायक रणधीर सिंह भीण्डर के नेतृत्व में वल्लभनगर उपखण्ड अधिकारी श्रवणसिंह राठौड़ को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया। भीण्डर ने मांग की हैं कि भाटी को जल्द से जल्द रिहा नहीं किया तो आन्दोलन और तेज होगा और उसकी जिम्मेदार सरकार होगी।WhatsApp Image 2022 02 03 at 2.38.40 PM

भीण्डर ने कहा कि रविन्द्र सिंह भाटी छात्रों व विवि के पूर्व कर्मचारियों के हितों की मांगों को लेकर कर रहे शांतिपूर्व तरीके से आन्दोलन भी विवि प्रशासन का नागवार गुजरा जो झूठा मुकदमा दर्ज करके पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रविन्द्रसिंह भाटी सहित अन्य पूर्व कर्मचारियों को जेल भेज दिया। जनता सेना मांग करती हैं कि जल्द से जल्द भाटी सहित सभी को रिहा किया जाएं अन्यथा जनता सेना प्रदेशभर में आन्दोलन करेंगी। गहलोत सरकार बेरोजगारों, छात्रों और आम जनता के खिलाफ काम करने वाली सरकार बन चूकी है।

WhatsApp Image 2022 02 03 at 2.38.42 PM

WhatsApp Image 2022 02 03 at 2.38.41 PM
जनता सेना ने दिया ज्ञापन

जनता सेना संरक्षक व पूर्व विधायक रणधीर सिंह भीण्डर के नेतृत्व में उपखण्ड अधिकारी श्रवणसिंह राठौड़ को ज्ञापन सौंपा गया और जल्द रिहा करने की मांग रखी गई। इस दौरान जनता सेना प्रदेशाध्यक्ष भूरालाल मेनारिया, युवा जनता सेना प्रदेशाध्यक्ष रमेश डांगी, युवा जनता सेना प्रभारी भगवानसिंह राठौड़, देहात जिलाध्यक्ष धर्मराज मियावत, प्रदेश कोषाध्यक्ष रोशन जैन तारावट सहित पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *