जयपुर : पिंकसिटी प्रेस क्लब में सोमवार को पत्रकारों के लिए 18 प्लस की द्वितीय डोज के लिए तीन दिवसीय वैक्सीनेशन शिविर का शुभारंभ हुआ। पहले दिन 645 पत्रकारों एवं परिजनों ने वैक्सीन लगवाई।
शिविर के सफल आयोजन के लिए प्रेस क्लब प्रबंध कार्यकारिणी के साथ-साथ संयोजक पुष्पेंद्र सिंह राजावत, विजेंद्र जायसवाल, दीपक आमेटा,संतोष शर्मा, पंकज शर्मा, दीपक सैनी व चंद्रमोहन आलोरिया का विशेष सहयोग रहा।
