Headlines

जयपुर ACB ने भाजपा पार्षद के पति को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

जयपुर ACB ने भाजपा पार्षद के पति को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

जयपुर : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने नगर निगम हैरिटेज में भाजपा पार्षद के पति को 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा। पार्षद के पति ने रिश्वत की रकम भवन निर्माण की परमिशन दिलवाने की एवज में मांगी थी। ACB की कार्रवाई में पता चला है कि ये रिश्वत पहली किश्त के रूप में ली गई है। कार्रवाई एडिशनल एसपी बजरंग सिंह शेखावत के निर्देशन में की गई। Acb ने कल भी हेरिटेज के वार्ड 6 पार्षद जाहिद को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था।

एसीबी अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम अविनाश सैनी है। वह आमेर क्षेत्र का रहने वाला है। उसकी पत्नी बरखा सैनी वार्ड नंबर 4 से पार्षद है। एक व्यक्ति ने पिछले दिनों एसीबी में शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसमें ACB को बताया गया कि आमेर में भवन निर्माण की परमिशन दिलवाने की एवज में पार्षद का पति अविनाश ने दो लाख रुपयों की रिश्वत की मांग की है। यह डिमांड उसने अपने एक परिचित दलाल के माध्यम से की है।

एक लाख देने की बनी सहमति, पहली किश्त 25 हजार देते वक़्त पकड़ा गया पार्षद पति

ACB ने बताया कि आरोपी ने व्यक्ति से भवन निर्माण की परमिशन दिलवाने का सौदा 1 लाख रुपए में तय किया। इसमें पांच हजार रुपए अविनाश ने पहले ले लिए। वह लगातार परेशान करने लगा। तब पीड़ित ने एसीबी में शिकायत दी। जिसका सत्यापन करने पर बातचीत में गुरुवार को पहली किश्त में 25 हजार रुपए देना तय हुआ। एडिशनल एसपी बजरंग सिंह के सुपरविजन में डीएसपी सचिन शर्मा की टीम ने पार्षद के पति अविनाश को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार दलाल को भी पकड़ा गया है।

एक दिन पहले हैरिटेज में ही वार्ड नंबर 6 का पार्षद हुआ था ट्रैप

इससे पहले एसीबी ने कल यानि बुधवार को भट्‌टा बस्ती में निर्दलीय पार्षद जाहिद निर्बाण को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। जाहिद भी नगर निगम हैरिटेज जयपुर में वार्ड नंबर 6 का पार्षद है। उसने भी एक व्यक्ति से भवन निर्माण की परमिशन दिलवाने की एवज में मोटी रकम की रिश्वत मांगी थी। तब एसीबी में शिकायत होने पर उसे ट्रैप कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *