Headlines

शिक्षा में नवाचार आज की आवश्यकता, शिक्षा प्रणाली को बनाया जा सकेगा वैश्विक

नवाचार

जयपुर : हेल्प इंडिया ऑनलाइन फाउंडेशन द्वारा शिक्षा क्षेत्र में किये जा रहे नवाचारों से सुसज्जित एडुकेशन सेंटर्स का उद्घाटन कार्यक्रम जयपुर के होटल रिजेंटा में आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी थे, वहीं विशिष्ट अतिथि मावली विधायक धर्मनारायण जोशी, नोखा विधायक बिहारी लाल बिश्नोई, उद्योगपति नरेन्द्र कुमार हर्ष, हैदराबाद से उद्योगपति यू प्रसाद, महेंद्रगढ़ के पूर्व जिला प्रमुख महेंद्र कौशिक व पुणे की शिक्षाविद प्रियंका माने थी।

WhatsApp Image 2021 08 07 at 7.29.08 PM

उच्च शिक्षा मंत्री भाटी ने कहा कि इनोवेशन ही एक ऐसा मार्ग है, जिससे भारत की शिक्षा प्रणाली को वैश्विक बनाया जा सकता है। भारत को आज इसी भांति की नए कॉन्सेप्ट्स की आवश्यकता है। वहीं, मावली विधायक धर्मनारायण जोशी ने इस अवसर पर कहा कि शिक्षा के साथ यदि संस्कार समायोजित कर दिए जाएं तो शिक्षा सम्पूर्ण हो जाएगी और अपने उद्देश्यों को प्राप्त कर लेगी। उद्देश्यपरक शिक्षा से ही समाज का सर्वांगीण विकास संभव है जिसकी दिशा में ये सेंटर कार्य करेगा तो वास्तविक समाज निर्माण संभव हो सकेगा। इस दौरान नोखा विधायक बिहारी लाल बिश्नोई ने भी अपने विचार व्यक्त किये।

 

इससे पूर्व अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन किया एवं विष्णु पारीक ने मंत्रोचार करके सभा को प्रारम्भ किया। संस्थान के राष्ट्रीय सचिव श्यामसिंह शेखावत, एडुकेशन विंग के चेयरमैन चेतन शर्मा, कोर्डिनेटर डॉ. राजेश व बाबूलाल शर्मा, जोनल कोर्डिनेटर मेघा शर्मा ने अतिथियों का स्वागत साफा, प्रतीक चिन्ह व तुलसी का पौधा देकर किया।

WhatsApp Image 2021 08 07 at 7.29.07 PM 1

देश भर में 1000 एडुकेशन सेंटर्स खोले जाएंगे

50 प्रिमियम एज्युकेशन सेंटर की दो दिवसीय ट्रेनिंग प्रोग्राम को मंचासीन अतिथि समाजसेवी नरेंद्र कुमार हर्ष, राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य यू प्रसाद, प्रियंका माने व महेंद्र कौशिक ने सम्बोधित किया। संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष महामंत्री एमएफए डॉ. पवन कुमार पारीक ने प्रतिवेदन पेश करते हुए कहा कि देश भर में प्रिमियम एडुकेशन सेंटर्स के बेहतरीन संचालन के लिए ट्रेनिंग कार्यक्रम पूरे देश मे आयोजित होंगे। देश भर में 1000 एडुकेशन सेंटर्स खोले जाएंगे। संस्थान के अध्यक्ष डॉ. जगदीश पारीक ने अतिथियों के आभार के साथ भावी योजनाओ पर प्रकाश डाला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *