Headlines

सांसद पीपी चौधरी ने गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात कर सेवा कार्यों की पुस्तिका की भेंट

पीपी चौधरी

नई दिल्ली। पाली सांसद पीपी चौधरी ने शनिवार को दिल्ली में केन्द्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान सांसद चौधरी ने केन्द्रीय गृह मंत्री शाह को कोरोना काल में भारतीय जनता पार्टी के सेवा ही संगठन अभियान के तहत पाली संसदीय क्षेत्र में अपने द्वारा किए गए सेवा कार्यों की एक पुस्तिका भेंट की। इस पुस्तक में पाली सांसद द्वारा कोरोना काल में संसदीय क्षेत्र में कोरोना की पहली एवं दूसरी लहर में जनहित में किए गए कार्यों का लेखा-जोखा है, जिनमें सांसद हेल्प लाइन के माध्यम से कोरोना मरीजों को इलाज व आवश्यक दवाईयों की समुचित व्यवस्था करवाने, जरूतरमंदों को निःशुल्क भोजन पैकेट एवं अन्य राहत सामग्री वितरण, अस्पतालों में चिकित्सकीय उपकरणों की सांसद निधि एवं अन्य सहयोग से उपलब्धता जैसे जनहितार्थ कार्यों का सचित्र विवरण है।

खेलो इंडिया सेंटर खोलने के लिए लिखा पत्र

इस दौरान सांसद चौधरी ने केन्द्रीय मंत्री अमित शाह के समक्ष संसदीय क्षेत्र की विभिन्न मांगों को भी रखा। इस पर केन्द्रीय मंत्री ने शीघ्र व सकारात्मक कार्यवाही का आश्वासन दिया। ओलंपिक खेलों में छोटे गांवों व कस्बों के खिलाड़ियों के बेहतरीन एवं चमकदार प्रदर्शन ने ग्रामीण भारत के युवा खिलाड़ियों के सपनों को एक नई उड़ान दी है। सपनों की ऐसी ही उड़ान को मूर्त देने के लिए पाली सांसद पीपी चौधरी ने अपने संसदीय क्षेत्र में खेलो इंडिया सेंटर खोलने के लिए केन्द्र सरकार को पत्र लिखा है। गौरतलब है कि खेल मंत्रालय भारत सरकार ने भारत को खेलों का हब बनाने का फैसला लिया है, जिसके तहत देशभर में जिला स्तर पर 1000 खेलों इंडिया के सेंटर बनाए जाएंगे।

सांसद चौधरी ने केन्द्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर को पत्र के द्वारा खेलो इंडिया सेंटर खोलने की मांग रखते हुए लिखा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में देश के खिलाड़ियों को निखारने के दृष्टि में अनेक प्रोत्साहन स्वरूप योजनाएं चलाई है। भारत सरकार के इन्हीं योजनाओं के फलस्वरूप भारतीय खिलाड़ी विश्वभर में उच्च कोटि का प्रदर्शन कर रहे हैं। टोक्यों ओलंपिक खेलों में देश के खिलाड़ियों के अद्वितीय प्रदर्शन और पदकों ने ने केवल हर भारतीय को गौरवान्वित किया है और बल्कि युवाओं को खेल में आगे बढ़ने का हौंसला भी दिया है।

खिलाड़ियों के लिए वरदान साबित हो सकता है खेलो इंडिया सेंटर

सांसद ने पत्र में खेलों में भारत के बढ़ते दबदबे में सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं व खेलों इंडिया जैसे विश्वस्तरीय स्पोर्टस् सेंटर की भूमिका के फलस्वरूप ग्रामीण और छोटे कस्बों से आए खिलाड़ियों ने ओलंपिक में गौरवशाली प्रदर्शन किया। ऐसे में खेलो इंडिया सेंटर उनके संसदीय क्षेत्र के खिलाड़ियों के वरदान साबित हो सकता है। सांसद ने पत्र में सरकार का ध्यानाकार्षित करवाते हुए लिखा उनके संसदीय क्षेत्र के दोनों जिले, जोधपुर और पाली में राज्य सरकार के साथ-साथ केन्द्र सरकार के स्तर पर भी खेल योजनाओं से लाभान्वित नहीं हुए है। बिना सुविधाओं के कारण अच्छा से अच्छा खिलाड़ी भी हताश होकर अपनी राह बदल देता है, जिसके कारण देश के अच्छे खिलाड़ी से वंचित रह जाता है। सांसद पत्र के माध्यम से आशा जताई कि भारत सरकार द्वारा उनके संसदीय क्षेत्र में खेलो इंडिया सेंटर खुलते है तो आने वाले समय में पाली संसदीय क्षेत्र के खिलाड़ी देश को गौरवान्वित करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *