जयपुर : महिला एवं बाल विकास मंत्री राज्य मंत्री श्रीमती ममता भूपेश ने विधायक क्षेत्र विकास निधि से 18 वर्ष से ऊपर के युवाओं को निःशुल्क Covid -19 वैक्सिनेशन कार्यक्रम में उपयोग हेतु एक करोड़ रूपये मुख्यमंत्री सहायता कोष में दिये जाने की अनुशंषा की है।
#COVID19 महामारी से प्रदेशवासियों की रक्षा हेतु माननीय मुख्यमंत्री श्री @ashokgehlot51 जी के 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के युवाओं के #फ्री_वैक्सिनेशन के निर्णय में सहयोग हेतु विधायक निधि से एक करोड रुपये की राशि मुख्यमंत्री सहायता कोष में देने की अनुशंषा करती हूँ।@DIPRRajasthan pic.twitter.com/ND1nBYtTQ6
— Mamta Bhupesh (@mamta_bhupesh) May 1, 2021
महिला एवं बाल विकास मंत्री ने बताया कि
राजस्थान सरकार द्वारा आज 1 मई 2021 से 18 वर्ष से ऊपर के युवाओं को निःशुल्क कोविड-19 वैक्सिन लगाने की शुरुआत किया जाना मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मानवतावादी सोच को प्रमाणित करता है। इस वैक्सिनेशन हेतु समस्त राशि राज्य सरकार द्वारा वहन की जा रही है। मुख्यमंत्री की कुशल रणनीति के तहत युवाओं को निःशुल्क वैक्सिन की उपलब्धता अनुकरणीय पहल है।
