Headlines

रेलवे की केपीआई रैंकिंग : जोधपुर परफॉर्मेंस इंडेक्स में देशभर में पहले स्थान पर रहा

railway

जयपुर : उत्तर पश्चिम रेलवे का जोधपुर मंडल इस बार ‘ की परफॉर्मेंस इंडेक्स’ (केपीआई) में देशभर में पहले नंबर पर रहा। अजमेर 4, बीकानेर 10 और जयपुर इस बार भी 11 रैंक नीचे गिरकर 20वें स्थान पर रहा। जोधपुर की कुल अंक 78.3 के साथ परफॉर्मेंस 96.7 फीसदी रही, जिसमें सेफ्टी वर्क्स में 14.1, बिजनेस और फाइनेंस में 19.3, मोबिलिटी और कैपेसिटी में 19.8, एसेट्स रिलायबिलिटी में 10.6 और पंक्चुअलिटी में 14.4 फीसदी अंक रहे।

वहीं अजमेर तीन मानकों में जोधपुर से आगे रहा लेकिन ओवर ऑल परफॉर्मेंस में 85 में से 81 नंबर ही ला सका। अजमेर को मोबिलिटी और कैपेसिटी में 20 में से 20 अंक मिले। वहीं जयपुर इस बार 9वीं रैंक से 11 रैंक नीचे 20 वीं रैंक पर आ गिरा। जयपुर को इस बार 81 में से महज 73 अंक ही मिले। अजमेर ने नवंबर से फरवरी तक लगातार पहली रैंक हासिल कर रेलवे का देशभर में मान बढ़ाया। तो वहीं जोधपुर बीते साल जून में 3, सितंबर में 4 और जनवरी-फरवरी में 2 और इस बार पहले स्थान पर रहा। वहीं जयपुर बीते साल अप्रैल में 15, मई 12, जून 22, जुलाई 42, अगस्त 31, सितंबर 28, अक्टूबर 16, नवंबर 23, दिसंबर 31, इस साल जनवरी में 8, फरवरी 9, मार्च में 20वे स्थान पर रहा।

दरअसल रेलमंत्री पीयूष गोयल द्वारा पिछले साल अप्रैल से देशभर के 18 जोनल रेलवेज के 70 डिवीजन की रैंकिंग करने का निर्णय लिया। इसी के आधार पर वो अधिकारियों को डीआरएम और जीएम जैसे महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्ति देंगे। साथ ही संबंधित जोनल रेलवेज और मंडलों यानि डिवीजन के विकास की रूपरेखा तैयार करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *