Headlines

भगवान परशुराम उद्यान का लोकार्पण

WhatsApp Image 2021 12 14 at 6.19.07 PM e1639488661366

चितौड़गढ़। भगवान परशुराम उद्यान का लोकार्पण यहां मधुवन में पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह जाड़ावत और सभापति संदीप शर्मा के आतिथ्य मैं किया गया। सेंकड़ों विप्र जनों ने सम्मिलित होकर “जय परशुराम ” और “ब्राहमण एकता जिंदाबाद ” के नारों से अपनी खुशी व्यक्त की।

शहर कॉंग्रेस अध्यक्ष प्रेम प्रकाश मूंदड़ा और उपसभापति कैलाश पंवार समारोह के विशिष्ट अतिथि थे। इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र जोशी ,वी सी सी आई जिला चेयरमैन अरविन्द व्यास ,विप्र युवा प्रदेश उपाध्यक्ष संदीप बोहरा , युवा अध्यक्ष वेदवृत्त शर्मा, सुशील शर्मा ,महिला प्रतिनिधि अल्का चतुर्वेदी, निधि शर्मा विप्र फाउंडेशन एवं क्षेत्रिय गुर्जर गौड़ समाज कार्यकारी अध्यक्ष मनीष त्रिपाठी , नरेश चतुर्वेदी , अजय शर्मा , सुमित शर्मा ,अंकित शर्मा, जितेंद्र शर्मा, विप्र फाउंडेशन संरक्षक गोपाल शर्मा , युवा महामंत्री शिवांगी जोशी इत्यादि ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों द्वारा भगवान परशुराम के उद्यान के लोकार्पण के लिए आभार व्यक्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *