Headlines

राष्ट्रीय पशु घोषित हो गाय, गौरक्षा हिंदुओं का मौलिक अधिकार बनाया जाए : किरोड़ी

kirodi lal meena 1

जयपुर/ दिल्ली: सांसद किरोडी लाल मीणा ने गौ रक्षा की पुरजोर वकालत करते हुए कहा है कि गाय भारतीय संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। भारतीय संस्कृति में गाय को पूजा जाता है। गो, गीता, गंगा और गायत्री सनातन संस्कृति की।पहचान है। समय की माँग है कि गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाए। उन्होंने गौ रक्षा को हिंदुओं का मौलिक अधिकार बनाने की भी मांग रखी।

राज्यसभा में विशेष उल्लेख के दौरान मीणा ने कहा कि जब किसी देश की संस्कृति और उसकी आस्था को ठेस पहुंचती है तो देश कमजोर होता है। चाणक्य ने अर्थशास्त्र में लिखा है कि किसी देश को नष्ट करना है तो पहले उसकी संस्कृति नष्ट कर दो देश स्वतः ही नष्ट हो जाएगा। इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए बहुतायत राज्यों में गौ हत्या प्रतिबंधित है। सनातन धर्म में गाय को माता मानकर पूजा जाता है। गाय हिंदू संस्कृति का मजबूत प्रतीक एवं आस्था का केंद्र है। इसलिए जब कोई भी गौ हत्या कर देता है तो सामाजिक सौहार्द बिगड़ जाता है। गाय का मांस खाना किसी भी प्रकार से किसी का मौलिक अधिकार नहीं हो सकता, बल्कि जो लोग गाय की पूजा करते हैं उनका गाय की रक्षा करना परम कर्तव्य है । लोग आर्थिक रूप से भी गाय पर निर्भर रहते हैं। गौ रक्षा किसी धर्म से जुड़ा विषय नहीं है। मुस्लिम शासकों ने भी गाय को भारतीय भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा माना है। बाबर,हिमायू और अकबर सहित कम से कम 5 मुस्लिम शासकों ने गौ हत्या पर प्रतिबंध लगाया था । किरोड़ी ने मांग रखी कि सरकार गौ हत्या को रोके जाने की दृष्टि से प्रभावी कानून लाए और गौ माता को राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *