Headlines

जोधपुर में फिर रईसजादे की ऑडी ने लोगो को रौंदा, 1 की मौत; 4 गंभीर घायल

ऑडी

जोधपुर : जिले में स्थित जोधपुर एम्स के सामने जयपुर नंबर की एक ऑडी कार ने नियंत्रण खोते हुए झोपड़ पट्‌टी में घुस गई। इस हादसे में 1 की माैत हो गई, वही 4 गंभीर रूप सहित कुल 10 लोग घायल बताए जा रहे हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि ऑडी की रफ्तार तेज थी। चालक का नियंत्रण बिगड़ गया, जिसके चलते हादसा हुआ। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एयरपोर्ट से एम्स अस्पताल पहुंचे और घायल लोगों से कुशलक्षेम जानी।

तेज रफ्तार के चलते गाड़ी ने सड़क पर पहले एक बाइक सवार को चपेट में लिया। फिर एक स्कूटी सवार को चपेट में लिया। इतने में ड्राइवर का नियंत्रण बिगड़ा और ऑडी सड़क किनारे झुग्गी झोपड़ी में घुस गई। यहां लोगों को घायल कर दिया।

ऑडी
घायलों से मिलने पहुंचे सीएम
पुलिस ने ड्राइवर को लिया हिरासत में

बासनी थाना पुलिस ने ऑडी ड्राइवर को मौके से हिरासत में ले लिया, उससे पूछताछ जारी है। घटना स्थल से ऑडी कार हटा दी गई है। एसीपी नूर मोहम्मद ने बताया कि जांच चल रही है। फिलहाल घायलों का एम्स अस्पताल में इलाज करवाया जा रहा है। एम्स के सामने स्थित झोपड़ पट्‌टी में आज मंगलवार सुबह हुए इस हादसे में एक बार मौके पर अफरा तफरी मच गई। ऑडी जयपुर नंबर की होने से बताया जा रहा है। जयपुर से आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *