मुंबई : साउथ-सेंट्रल मुंबई में एंटोप हिल इलाके के जय महाराष्ट्र नगर में बनी तीन मंजिला इमारत ढह गई। इस इमारत के गिरने के बाद 9 लोगों को बचा लिया गया है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मलबे में किसी और के फंसे होने की आशंका के मद्देनजर रेस्क्यू टीम खोजबीन में जुटी है। दमकल की 4 गाड़ियां घटनास्थल पर मौजूद हैं।