Headlines

भीलवाड़ा में महिला पार्षद ने तालाब में कूदकर दी जान

4 jan 19 1641301284

भीलवाड़ा: भीलवाड़ा में पार्षद वर्षा दरयानी ने मंगलवार शाम को गांधी सागर में कूदकर सुसाइड कर लिया। वर्षा के गांधी सागर में कूदते ही आसपास में मौजूद लोगों ने भीमगंज थाना पुलिस को सूचना दी। वहीं, लोगों ने वर्षा को निकालने की कोशिश भी की, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस शव को मोर्चरी में रखवाया है। वहीं, पार्षद की मौत की खबर सुनने के बाद मौके पर भी काफी संख्या में लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस फिलहाल पार्षद के आत्महत्या के कारणों की जानकारी जुटा रही है।

भीमगंज पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम करीब 4 बजे शास्त्री नगर निवासी वर्षा दरयानी ने गांधी सागर झील पर पहुंची। जो झील के किनारे खड़ी हो गई। फिर अचानक पानी में कूद गई। मौके पर मौजूद लोग उन्हें बचाते इससे पहले उनकी मौत हो चुकी थी। वर्षा कांग्रेस से वार्ड 42 की वर्तमान पार्षद हैं। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *