Headlines

डरावनी हवा,पर कोरोना से जंग जीतने वाले भी कम नहीं

coronavirus impactvoicenews
  • स्वस्थ हो घर लौटने वालों का आंकड़ा बढ़ा, आज 17022 ठीक हुए
  • चिंता बस इस बात की की संक्रमण और मौतों का आंकड़ा यथावत

जयपुर। राजस्थान में कोरोना(Corona) की दूसरी लहर की डरावनी तस्वीर के बीच खुशखबर यह हैं कि आज एक ही दिन में पूरे प्रदेशभर से 17022 लोग कोरोना को हरा अपने घरों को सकुशल लोटे। इस बीच बीते 24 घंटो में पूरे प्रदेश में 16815 संक्रमित मिले। 155 की मौत हुई। जयपुर में संक्रमितों की संख्या आज 3301 रही।

जयपुर में सबसे ज्यादा 43 मौते हुई है। जोधपुर के लिए कुछ राहत की खबर है। यहां संक्रमितों का आंकड़ा 2 हजार से घटकर 1401 पर आ गया, लेकिन इसके विपरीत उदयपुर में फिर से संक्रमण की बाढ़ सी आ गई और मामले बढ़कर 1452 पर जा पहुंचे। इसी प्रकार अलवर में 901, श्रीगंगानगर में 836 व हनुमानगढ़ में 602, कोटा में 678, बीकानेर में 609, सीकर में 561 व चूरू में 529 मामले कोरोना के आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *