Headlines

Oxygen Cylinder रिफिलिंग के दौरान लखनऊ में बड़ा हादसा

getattachmentthumbnail_1 impactvoicenews

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में एक तरफ कोरोन संक्रमण (Corona Infection) के चलते ऑक्सीजन को लेकर मारामारी (Oxygen Crisis) है। ऑक्सीजन प्लांट पर मरीजों, तीमारदारों की लंबी लाइनें देखी जा रही हैं। वहीं दूसरी तरफ ऑक्सीजन प्लांट पर भी चौबीसों घंटे गैस रिफिलिंग को लेकर दबाव बढ़ा हुआ है। यहां पता पता चला है कि ऑक्सीजन रिफिलिंग के दौरान सिलिंडर ब्लास्ट (Oxygen Cylinder Blast) हो गया।

ऑक्सीजन रिफिलिंग के दौरान हुआ हादसा, प्लांट के बाहर मची अफरातफरी
पूरा मामला लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र स्थित देवा रोड मटियारी के पास बने के.टी ऑक्सीजन प्लांट ((Katie Oxygen Plant) का है, जहां बुधवार दोपहर सैकड़ों की संख्या में लोग ऑक्सीजन सिलिंडर (Oxygen Cylinder) की रिफिलिंग कराने को लेकर प्लांट के बाहर लाइन में खड़े हुए थे। इसी बीच ऑक्सीजन रिफिलिंग के दौरान अचानक से सिलिंडर (Cylinder)फटने के चलते एक बड़ा धमाका(Blast) हो गया। देखते ही देखते प्लांट के बाहर खड़े लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

तीन की मौत के साथ कई लोग हुए घायल, राहत एवं बचाव कार्य जारी
अचानक से हुए इतने बड़े हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस टीम के साथ भारी दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी, वहीं राहत एवं बचाव कार्य (Rescue Teams) शुरू करते हुए घायलों को इलाज के लिए एम्बुलेंस के सहारे तेजी से अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। जहां घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस हादसे में प्लांट पर तैनात पुलिसकर्मी भी सिलिंडर फटने से हताहत हुए हैं, उन्हें भी इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

मौके पर पहुंचे आलाधिकारी, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के निर्देश
हादसे की जानकारी मिलते ही लखनऊ पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर, मंडलायुक्त और लखनऊ के जिलाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ(CM Yogi Adtiya Nath) ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करने के साथ घटना को संज्ञान में लेते हुए हादसे के कारणों का पता लगाकर जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस टीम की ओर से राहत एवं बचाव कार्य किया जा रहा है, जांच के बाद दोषियों पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *