Headlines

पूर्व प्रधानाध्यापक शर्मा की स्मृति में 11 फ़रवरी को होगा सम्मान समारोह

पूर्व प्रधानाध्यापक शर्मा की स्मृति में 11 फ़रवरी को होगा सम्मान समारोह

चूरू : देश के आजादी वर्ष 1947 में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, मोमासर के प्रधानाध्यापक रहे घनश्याम शर्मा की पावन स्मृति में प्रतिभा सम्मान समारोह 11 फ़रवरी को मोमासर के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में मनाया जाएगा। बीकानेर जिले मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. राजकुमार शर्मा एवं मोमासर ग्राम पंचायत की सरपंच सरिता संचेती के सान्निध्य में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में आयोजित समारोह में शिक्षा एवं सह शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों एवं शिक्षको को सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम संयोजक डॉ. राधाकिशन सोनी ने बताया कि साहित्यलंकार पंडित घनश्याम शर्मा स्मृति विद्यापीठ, रतन नगर की ओर से पंडितजी के सेवाकाल में पदस्थापित विद्यालयों में से एक विद्यालय में प्रतिवर्ष प्रत्भा सम्मान समारोह आयोजित किया जाता है। विद्यापीठ के संचालक डॉ. वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि इस समारोह में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के अलावा इचरज देवी पटावरी राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की प्रतिभावान छात्राओं को भी सम्मानित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *