Headlines

ग्रामीण क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का सपना साकार करते सरकारी स्कूल

धौलपुर : राजकीय प्राथमिक विद्यालय लेवड़े का पूरा, ग्राम पंचायत कुनकुटा में विद्यालय स्टाफ की ओर से गुणवत्तापूर्वक शिक्षा के लिए स्कूल स्टाफ की प्रेरणा से समस्त ग्रामवासियों ने 50 हजार की लागत से कक्षा में पेंट, फर्नीचर आदि की व्यवस्था की है। अध्यापक राधामोहन शर्मा ने बताया कि विद्यार्थियों के बैठकर पढ़ने के लिए 20 सेट फर्नीचर ग्रामवासियों ने भेंट किये है। साथ ही भवन को आकर्षक रूप देने के स्वतंत्रता दिवस पर पौधरोपण भी किया गया, जिसमें आठ पेड़ अशोक और दो गुड़हल के पौधे लगाए गए। वही, अध्यापक रवि कुमार ने बताया कि स्थानीय कर्मिकों द्वारा स्वयं के वेतन और ग्रामवासियों के सहयोग से विद्यालय में स्मार्ट क्लासरूम के तहत 18 हजार की स्मार्ट tv और 50 हजार की लागत से शिक्षाप्रद भित्ति चित्र, खाद्यान्न भंड़ार पात्र, कुर्सी, पंखें, कार्यालय फर्नीचर फर्श, रैक और मार्कर बोर्ड इत्यादि विद्यालय को उपलब्ध करवाए गए हैं।

भूतपूर्व सरपंच लाल सिंह ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में सकारात्मक भाव से यदि प्रयास किए जाएं तो सबके लिए गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा का संकल्प साकार हो सकता है। छात्र हमारा स्वर्णिम भविष्य है इन्हें शिक्षित करने की जिम्मेदारी हम सबकी है। इस अवसर पर एसएमसी अध्यक्ष रामखिलाड़ी, कप्तान रमेश, रामनिवास, हेमसिंह, धर्म, प्रहलाद, चन्द्रशेखर, ओमवीर, कृष्ण सिंह और कोमल आदि ग्रामवासी मौजूद रहे। संस्थाप्रधान श्रीमती शकुंतला ने सभी भामाशाहों ओर ग्रामवासियों का आभार प्रकट कर धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *