Headlines

कार-ट्रक की भीषण टक्कर, आग लगने से युवक की मौत

कार

जैसलमेर : ट्रक की टक्कर से कार सवार युवक की मौत हो गई। टक्कर के बाद आग लगने से युवक उसमें फंस गया और जलने से दम तोड़ दिया। पुलिस ने एक घंटे की मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला। हादसा जैसलमेर के सदर इलाके का है। सदर थानाधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि कार चालक रासाराम निवासी उण्डा फतेहगढ़ अपने परिचितों को जोधपुर छोड़कर सोमवार रात वापस जैसलमेर आ रहा था। वहीं जैसलमेर से एक ट्रक ड्राइवर खाली सिलेंडर लेकर आ रहा था। चांधन गांव से 2 किलोमीटर दूर हाइवे पर कार और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रक कार को घसीटते हुए 150 फीट दूर तक ले गया। कार में आग लग गई और चालक उसमें ही फंस गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की मदद से कार पर रेत डालकर आग पर काबू पाया। उसमें फंसे चालक को बाहर निकाला। शव को अस्पताल भेजा। ट्रक ड्राइवर मौके से भाग गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *