कैनवास पर चित्र उकेर कर पर्यावरण का दिया संदेश

कैनवास पर चित्र उकेर कर पर्यावरण का दिया संदेश

चौमूं। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सोमवार को ग्राम पंचायत फतेहपुरा बांसा और आईसीआईसीआई फाउंडेशन की साझा पहल “पारिजात उद्यान” में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस मौके पर ग्राम पंचायत उप सरपंच रामेश्वर रेवा ने कहा कि पर्यावरण को संरक्षित करना है तो अब लोगों को आगे आना होगा। अपने दैनिक जीवन में हम जो भी कार्य करें उससे पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिले। जरूरत है कि हम पौधे लगाकर इस धरती को हरा भरा बनाने में अपना सहयोग दें।

कैनवास पर चित्र उकेर कर पर्यावरण का दिया संदेश

वार्ड पंच अर्जुन लाल जाट ने कहा कि पौधे प्रकृति का श्रृंगार है। बरसात के मौसम में हम आगे बढ़ कर पौधारोपण करें। समय समय पर उनकी सार संभाल करें। रोजगार सहायक नंद किशोर शर्मा ने कहा कि जिस लिहाज से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। यह साफ संकेत देता है कि प्रकृति का संतुलन बिगड़ने लगा है। इसे रोकना हम सभी की महती जिम्मेदारी है। अवसर विशेष पर हम पौधारोपण कर इस पुण्य कार्य में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकते हैं।

कैनवास पर चित्र उकेर कर पर्यावरण का दिया संदेश

इस मौके पर एक चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए तूलिका से कैनवास पर चित्र उकेरे। वहीं महिलाओं ने प्रकृति संरक्षण को लेकर गीत भी गए। बाद में पारिजात उद्यान में आंवला, नीम बड़, गूलर के पौधे रोपे l साथ ही उनके संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यशाला के तहत पंचायत कर्मचारी किशन लाल सैनी, राजेश सैनी, कमलेश रेवाड़, रामलाल बावरिया, ममता शर्मा, गायत्री शर्मा, तान्या शर्मा, संतोष शर्मा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और फाउंडेशन के कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *