Headlines

डिस्कॉम अधिकारियों की लापरवाही से हो रहे विद्युत हादसे चिंता का विषय – बेनीवाल

नागौर। आरएलपी सुप्रीमों हनुमान बेनीवाल ने नागौर जिले के गोटन सहायक अभियंता सर्किल के अंतर्गत ग्राम पुंदलु में विद्युत पोल के पास टूटे तार के करंट के चपेट में आने से ग्रामीण जसाराम मेघवाल की मृत्यु को अत्यंत दुःखद बताया और कहा कि आए दिन हो रहे विद्युत हादसे चिंता का विषय है।

नागौर सांसद ने कहा कि ग्रामीणों के अनुसार बार-बार विद्युत तार एक ही स्थान पर टूटने की शिकायत विद्युत विभाग के जिम्मेदारों के माध्यम से सहायक अभियंता गोटन व अधिशाषी अभियंता मेड़ता को ग्रामीणों ने कर दी थी,उसके बावजूद लाइन को सही नही किया गया। रात को जब तार टूटा उसकी भी शिकायत की गई,लेकिन उसके बावजुद विद्युत सप्लाई शुरू कर दी गई जिससे यह हादसा हुआ।

बेनीवाल ने कहा कि इस प्रकार अजमेर डिस्कॉम के जिम्मेदारों के गैर जिम्मेदाराना कृत्य से मेड़ता,खिंवसर सहित नागौर जिले में लगातार हो रही विद्युत दुर्घटनाओ से लोगों की जाने जा रही है जो अत्यंत चिंताजनक है। सांसद ने इस मामले में राज्य सरकार को ट्वीट करके कहा कि सरकार को मामले में संज्ञान लेकर मामले में मृतक के परिजन को आर्थिक सहायता प्रदान करने व विद्युत विभाग के जिम्मेदारों के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज करके उनके विरुद्ध तत्काल कार्यवाही करने की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *