नई दिल्ली : AIMIM के असदुद्दीन ओवैसी ने बताया कि उनकी पार्टी UP विधानसभा चुनाव में 100 उम्मीदवार मैदान में उतारेगी उन्होंने यह भी कहा कि हमारी और किसी पार्टी से चुनाव या गठबंधन के सिलसिले में कोई बात नहीं हुई है। उत्तरप्रदेश चुनाव को लेकर असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन ने कमर कसनी शुरू कर दी है।
ओवैसी ने ट्वीट कर लिखा है
UP विधानसभा चुनाव को लेकर मैं कुछ बातें आपके सामने रख देना चाहता हूँ- हमने फैसला लिया है कि हम 100 सीटों पर अपना उम्मीदवार खड़ा करेंगे, पार्टी ने उम्मीदवारों को चुनने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और हमने उम्मीदवार आवेदन पत्र भी जारी कर दिया है। हम @oprajbhar साहब ‘भागीदारी संकल्प मोर्चा’ के साथ हैं। हमारी और किसी पार्टी से चुनाव या गठबंधन के सिलसिले में कोई बात नहीं हुई है
उ.प्र. चुनाव को लेकर मैं कुछ बातें आपके सामने रख देना चाहता हूँ:-
1) हमने फैसला लिया है कि हम 100 सीटों पर अपना उम्मीदवार खड़ा करेंगे, पार्टी ने उम्मीदवारों को चुनने का प्रक्रिया शुरू कर दी है और हमने उम्मीदवार आवेदन पत्र भी जारी कर दिया है।1/2
— Asaduddin Owaisi (@asadowaisi) June 27, 2021
चर्चा थी कि मायावती की पार्टी बीएसपी और असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी में यूपी चुनाव को लेकर गठबंधन हो सकता है। हालांकि यूपी की पूर्व सीएम व बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने इससे इनकार कर दिया है। मायावती ने ट्वीट कर कहा कि, ‘एक न्यूज़ चैनल में कल से यह खबर प्रसारित की जा रही है कि यूपी में आगामी विधानसभा आम चुनाव ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम व बीएसपी मिलकर लड़ेगी। यह खबर पूर्णत: गलत, भ्रमक व तथ्यहीन है। इसमें खबर में रत्तीभर भी सच्चाई नहीं है तथा बीएसपी इसका जोरदार खंडन करती है।
