Headlines

सारस्वत महिला मंडल चितौड़गढ़ की साधना सारस्वत अध्यक्ष निर्वाचित

चितौड़गढ़। सारस्वत महिला मंडल चितौड़गढ़ के वार्षिक चुनाव में सामाजिक कार्यकर्त्ता साधना सारस्वत अध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से निर्वाचित घोषित की गयी है। ग्यारह सदस्यीय कार्यकारिणी में सुमन आचार्य उपाध्यक्ष, निशा सारस्वत सचिव, कविता व्यास सह सचिव और सोनाली ओझा कोषाध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से चुनी गयी। इस कार्यकारिणी का कार्यकाल मार्च 22 से फरवरी 23 तक रहेगा।

इस अवसर पर सारस्वत महिला मंडल की बैठक को सम्बोधित करते हुए नव निर्वाचित अध्यक्ष साधना सारस्वत ने विश्वास दिलाया की वे महिलाओं के सर्वांगीण उत्थान के लिए हर संभव प्रयास करेंगी। उन्होंने कहा की नई कार्यकारिणी सामूहिक सहयोग से आगे बढ़ेगी और समाजहित के सभी कार्यों और प्रतिभाओं को उचित मंच प्रदान करेंगी। बैठक में बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं ने हर्षोल्लास के साथ पदाधिकारियों का स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *