Headlines

डॉ. महेश जोशी बने ‘संकटमोचक’, बीलवा कोविड केयर सेंटर में ऑक्सीजन के लिए दिए 2 करोड़

जयपुर। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच कोरोना मरीजों के लिए मुख्य सचेतक डॉ. महेश जोशी संकट मोचक बन गए है। डॉ. महेश जोशी ने बीलवा कोविड केयर सेंटर में ऑक्सीजन की व्यवस्था के लिए विधायक कोष से 2 करोड़ की राशि प्रदान की है, जिसके लिए डॉ. जोशी ने कलेक्टर को पत्र भी लिखा। डॉ. महेश जोशी ने सोमवार को बीलवा कोविड केयर सेंटर का अवलोकन किया था।

WhatsApp Image 2021 04 27 at 12.48.17 PM फंड की कमी बताने पर डॉ. महेश जोशी ने विधायक कोष से राशि देने की पेशकश की थी और मंगलवार को सामाजिक सरोकार निभाते हुए अपने विधायक कोष से 2 करोड़ की राशि स्वीकृत कर दी। उन्होंने अवलोकन के दौरान फ्रीज इत्यादि आवश्यक उपकरण खरीदने के लिए 1 लाख रुपए की तत्काल व्यवस्था भी की थी। साथ ही डॉ. जोशी ने आगे भी हरसंभव आर्थिक सहायता के करने का अफसरों को आश्वासन दिया। डॉ. जोशी के संरक्षण में इसी बीलवा कोविड सेंटर को विप्र फाउंडेशन ने 500 बैड प्रदान किए है। जिसके शीघ्र ही जेडीए को सुपुर्दगी हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *