Headlines

नेता प्रतिपक्ष कटारिया ने दर्ज कराई एफआईआर

निंबाराम की जांच का काम ACB का है, कांग्रेस इसमे क्यो दखलंदाजी कर रही है: कटारिया
  • महाराणा प्रताप को लेकर दिया था विवादित बयान
  • माफी मांगने के बाद भी मिल रही जान से मारने की धमकी

उदयपुर। राजस्थान विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ जान से मारने की धमकी मिलने के बाद FIR दर्ज करवाई है। सोमवार को कटारिया ने उदयपुर रेंज आईजी सत्यवीर सिंह को डाक से शिकायत भेजी। इसमें उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिनों से फोन, मैसेज और सोशल मीडिया के माध्यम से मुझे जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। इन पर कानूनी एक्शन लिया जाना आवश्यक है।

कटारिया ने पुलिस में दर्ज अपनी शिकायत में 12 अप्रैल को महाराणा प्रताप को लेकर दिए गए विवादित बयान का जिक्र भी किया। इसमें उन्होंने बताया कि मेरे द्वारा आवेश में दिए गए भाषण के बाद सोशल मीडिया के मार्फत सर्व समाज से क्षमा प्रार्थना भी की गई। इसके बाद भी मुझे जान से मारने की धमकी भरे अपशब्दों के संदेश प्राप्त हो रहे हैं।

वहीं गुलाबचंद कटारिया की शिकायत के बाद उदयपुर के सुखेर थाना पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। सुखेर थानाधिकारी मुकेश सोनी ने बताया कि कटारिया की शिकायत के आधार पर 506 IPC और 66 IT एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *