उदयपुर : बॉलीवुड फिल्मों में अपने गानों और रैप से तहलका मचाने वाले सिंगर बादशाह आज उदयपुर आए। बादशाह होटल द लीला पैलेस में रुके हुए हैं। यहां वह एक रॉयल वेंडिंग में परफॉरमेंस देने आए हुए हैं। बादशाह ने अपनी टीम के साथ मंच पर पहुंचे उन्होंने अपनी म्यूजिकल परफॉरमेंस दी। इस दौरान वहां मौजूद मेहमान बादशाह के साथ नाचते, गाते, झूमते नज़र आए। बादशाह से पहले शनिवार को गुरू रंधावा और पुष्पा फेम अल्लू अर्जुन भी उदयपुर आए थे।
इस दौरान बादशाह के अभी तो पार्टी शुरू हुई, मैं पानी-पानी हो गई, गैंदा फूल, सैटरडे सहित तमाम गानों पर लाेग खूब झूमे। बादशाह ने अपने शानदार रैप सॉग्स से लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इससे पहले बादशाह होटल लीला में झील किनारे घूमे। बादशाह का होटल की ओर से मेवाड़ी अंदाज में स्वागत किया गया। बादशाह ने इस दौरान अपना फोटोशूट भी कराया।
