Headlines

गुर्जर की थड़ी पर सरेराह ज्वैलर पर फायरिंग, लाठी-सरियो से भी पीटा

ज्वैलर

जयपुर : राजधानी में सोमवार को गुर्जर की थड़ी इलाके के कटेवा नगर में बदमाशों ने सरेराह ज्वैलर पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में ज्वैलर के पांव में गोली लगने से वह घायल हो गया। वहीं फायरिंग के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। जानकारी के मुताबिक राजधानी के श्याम नगर इलाके में सोमवार देर शाम को एक ज्वैलर पर जानलेवा हमला कर हवाई फायर करने से दहशत फैल गई। पीड़ित पवन शर्मा कटेवा नगर में रहता है। उसने घर के बाहर ही ज्वैलरी की दुकान खोल रखी है। बदमाशों ने दुकान पर पहुंचते ही फायरिंग की, तो पवन डर के मारे भागने लगा। लेकिन तभी बदमाशों ने उसे दबोच लिया और लाठी-सरियों से ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। हमलावर उसे बुरी तरह घायल कर मौके से फरार हो गए। हमले में पीड़ित के पैर में चोट लगी है।

ज्वैलर

पुलिस ने घटनास्थल से गोली का खाली खोल बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित पवन और आरोपी के बीच कुछ दिन पहले कहासुनी हुई थी, जिसके चलते वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। फिलहाल पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *