जयपुर: राजस्थान में रीट का परिणाम जारी होने के बाद लंबित भर्ती प्रक्रिया शुरू करने को लेकर अभ्यर्थियों का विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है। लेवल-1 से B.Ed अभ्यर्थियों को बाहर करने के बाद अब रीट अभ्यर्थियों ने 31 हजार से बढ़ाकर 50000 शिक्षक भर्ती करने की मांग तेज कर दी है। जिसको लेकर सोशल मीडिया पर अभियान और जयपुर के शहीद स्मारक पर धरने के बाद बेरोजगार अब सरकार पर दबाव बनाने की तैयारी कर रहे है। ऐसे में बेरोजगारों ने अब पूर्व मुख्यमंत्री सचिन पायलट से मुलाकात कर 31 हजार से पद बढ़ाकर 50 हजार करने की मांग की है। सचिन पायलट ने उन्हें आश्वासन दिया है कि इस संबंध में वे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से बात करेंगे।
बता दें की सरकार ने 24 दिसंबर 2019 को 31 हजार पदों पर भर्ती के लिए 2 अगस्त 2020 को रीट के आयोजन की घोषणा की थी। लेकिन कोरोना के चलते रीट नहीं हो सकी और 6 बार परीक्षा तारीख आगे खिसकाई गई। अब सरकार इस साल 26 सितंबर को रीट का आयोजन करा चुकी है, और रिजल्ट भी जारी हो चुका है। रिजल्ट में 11,04,216 अभ्यर्थियों को शिक्षक पात्रता प्राप्त हुई है। इसमें लेवल वन में 3,30,604 और लेवल टू में 7,73,612 अभ्यर्थियों को पात्रता मिली है। रिजल्ट के बाद से ही पद बढ़ाने की मांग जोर पकड़ रही है।
