Headlines

दर्दनाक हादसा: बड़ौदा से जैसलमेर घूमने जा रहे परिवार के तीन सदस्यों की मौत

untitled 2021 11 11t233258029 1636656560

जैसलमेर: जैसलमेर में गुरुवार देर रात बड़ौदा से जैसलमेर घूमने आये एक परिवार के सदस्यों में से तीन की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर घायल हो गए। घटना में 6 साल का मासूम बच गया। कार और ट्रक की जोरदार भिड़ंत में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य घायलों को रास्ते से गुजर रहे लोगों ने जवाहर अस्पताल पहुंचाया। जहां एक और शख्स की मौत हो गई। घायलों का प्राथमिक उपचार कर जोधपुर के लिए रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।

untitled 2021 11 11t233416869 1636656633

बड़ौदा से जैसलमेर घूमने आ रहा था परिवार

सदर थानाधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि गुरुवार रात करीब 9 बजे एक परिवार बड़ौदा से जैसलमेर घूमने आ रहा था। उनकी कार जैसलमेर से करीब 30 किलोमीटर पहले एक ट्रक से टकरा गई। भीषण भिड़ंत में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 3 अन्य गंभीर घायल हो गए। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। रास्ते से गुजरते लोगों ने घायलों को निजी गाड़ियों से जवाहर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में एक और गंभीर घायल की मौत हो गई। दो अन्य गंभीर घायलों को जोधपुर रेफर किया गया। घटना में एक 6 साल का मासूम बाल बाल बच गया। पुलिस ने जानकारी जुटाकर बड़ौदा में इनके परिजनों को सूचना दी है। सदर थाना अधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि बड़ौदा से जैसलमेर घूमने आ रहे सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य हैं। दरअसल जयद्रथ अपनी पत्नी सावित्री देवी समेत अपने दो बेटों सत्येंद्र और नितिन और बहु शिवकुमारी और पोते विवान के साथ जैसलमेर के लिए रवाना हुए थे। मगर जैसलमेर से 30 किलोमीटर पहले ही उनकी कार एक ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी की गाड़ी पिचक गई।

untitled 2021 11 11t233346099 1636656689

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *