Headlines

कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला को अंतिम विदाई देने उमड़ पड़ा जनसैलाब

कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला को अंतिम विदाई देने उमड़ पड़ा जनसैलाब

दौसा : कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला पंचतत्व में विलीन हो गए। बड़े बेटे जय सिंह बैंसला ने उन्हें मुखाग्नि दी। राजपूत रेजिमेंट की ओर से कर्नल बैंसला के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित किया गया। दाह संस्कार शाम 6.30 के बाद किया गया। कर्नल को अंतिम विदाई देने के लिए 50 हजार से ज्यादा लोग मुंडिया गांव पहुंचे।

कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला को अंतिम विदाई देने उमड़ पड़ा जनसैलाब

इससे पहले जब ​पार्थिव देह उनके पैतृक गांव मुंडिया (करौली) पहुंची तो लोगों ने खूब जयकारे लगाए। गांव की गलियों से होते हुए पार्थिव देह को अंत्येष्टि स्थल लाया गया। अंतिम दर्शन करने दस जिलों से हजारों लोग, मंत्री-विधायक, पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक, समाज के पदाधिकारी मुंडिया गांव पहुंचे। बैंसला को अंतिम विदाई देने किसान नेता राकेश टिकैत, दिल्ली उपनेता प्रतिपक्ष रामवीर विधुड़ी, टोंक सवाई माधोपुर सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया, मंत्री शकुंतला रावत, विधायक जोगेंद्र अवाना, जयपुर हेरिटेज मेयर मुनेश गुर्जर, बीज निगम चेयरमैन धीरज गुर्जर, उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ समेत कई राजनीतिक सामाजिक हस्तियां मुंडिया गांव पहुंची।

कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला को अंतिम विदाई देने उमड़ पड़ा जनसैलाब

बैंसला का गुरुवार को निधन हो गया था। जयपुर के एक निजी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। शुक्रवार को कर्नल बैंसला की शवयात्रा जयपुर के वैशाली नगर से सुबह छह बजे शुरू हुई। सेना के फूलों से सजे ट्रक में कर्नल की पार्थिव देह को मुंडिया लाया गया। करीब 150 किलोमीटर के इस सफर में जगह-जगह बड़ी संख्या में उनके फॉलोअर्स मौजूद रहे और कर्नल जिंदाबाद के नारे लगाए।

कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला को अंतिम विदाई देने उमड़ पड़ा जनसैलाब

कर्नल बैंसला का सैन्य सम्मान से अंतिम संस्कार किया गया। राजपूत रेजिमेंट ने पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इससे पहले अंतिम यात्रा में लोगों ने नम आंखों से कर्नल को विदा किया। दौसा जिला मुख्यालय से मानपुर चौराहे तक करीब 35 किलोमीटर में 58 जगहों पर कर्नल बैंसला को गुर्जर समाज समेत अन्य लोगों ने अंतिम विदाई दी। इससे पहले सिकंदरा चौराहे पर हजारों लोगों ने कर्नल बैंसला को अंतिम विदाई दी गई। पांचोली-खेड़ला में कर्नल की शव यात्रा के सामने उनके सम्मान में घोड़े का नृत्य कराया गया।

कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला को अंतिम विदाई देने उमड़ पड़ा जनसैलाब कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला को अंतिम विदाई देने उमड़ पड़ा जनसैलाब

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *