Headlines

गहलोत सरकार की मंत्री ममता कार्यकर्ताओं से बोली- ट्रांसफर-पोस्टिंग के पैसे लेना छोड़ दो

गहलोत सरकार कि मंत्री ममता कार्यकर्ताओं से बोली- ट्रांसफर-पोस्टिंग के पैसे लेना छोड़ दो

दौसा: गहलोत सरकार में कैबिनेट मंत्री ममता भूपेश ने इशारों-इशारों में कार्यकर्ताओं पर पैसे लेकर ट्रांसफर-पोस्टिंग कराने का आरोप लगा दिया। ममता भूपेश बोलीं- गांव की एक महिला का फोन आया और कहा- पति मास्टर है, ट्रांसफर के लिए 6 महीने से आपके कार्यकर्ता को पैसे दे रखे हैं। फिर भी काम नहीं हुआ।

दौसा के सिकराय में शनिवार को कार्यकताओं को महिला एवं बाल विकास मंत्री ममता भूपेश ने खरी-खरी सुनाई। कहा- कई कार्यकर्ता अपने रिश्तेदारों के ट्रांसफर करवाते हैं, 90 प्रतिशत उन कर्मचारियों से मैं खुद फोन पर बात करती हूं। उनमें से कई की सच्चाई सामने आ चुकी है, यह गलत बात है।

मंत्री ममता भूपेश ने बोला कि खुले मंच पर सबसे कहना चाहती हूं, अगर मैंने ट्रांसफर-पोस्टिंग की एवज में किसी से पैसा लिया हो तो कोई साबित कर दे, यहां खाली कागज पड़े हुए हैं। अभी मंत्री और विधायक पद से इस्तीफा दे दूंगी। मंत्री ने ये भी कहा कि कड़वी बात बोलूंगी तो बुरा लगेगा, लेकिन इंजेक्शन कड़वा लगेगा, तभी सही इलाज होगा।

कार्यकर्ताओं से बोलीं- ये धंधा बंद कर दो
मंत्री भूपेश ने कार्यकर्ताओं से कहा- यह धंधा बंद करो भैया, आप भी अपने आप को रोको। हममें ही कमियां नजर आती हैं तो आप लोगों की कमियां किससे कहेंगे। मैंने ट्रांसफर कराए, सब कर्मचारियों की लिस्ट बनाकर फोन करके पूछा, आप सब कार्यकर्ताओं को एक-एक करके जयपुर बुलाऊंगी, तब जाकर सच्चाई सामने आएगी। मंत्री के भाषण के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामजीलाल ओढ़ व सिकराय ब्लॉक अध्यक्ष शिवराम मीणा समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

मंत्री ने आगे कहा कि एक गांव के 5 कार्यकर्ता किसी ट्रांसफर कराने आते हैं, जबकि उसी गांव के कई कार्यकर्ता ट्रांसफर रुकवाने आ जाते हैं। इससे हमारे सामने निर्णय करने में गफलत पैदा हो जाती है। ये नीति भी आपको बंद करनी पड़ेगी, आपको एकजुटता के साथ रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो अधिकारी-कर्मचारी आपका कहना नहीं मानेगा, उसे हम एक मिनट भी यहां नहीं रखेंगे। कुछ कार्यकर्ता कहते हैं अधिकारी को हटाओ और कुछ कहते हैं रखो, इसके लिए भी आपको बिना गुटबाजी के एकजुट होना होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *