Headlines

जयपुर में एक बार फिर Corona विस्फोट,संक्रमितों की संख्या 4902

Corona explosion once again in Jaipur, number of infected 4902impactvoicenews
  • प्रदेश में भी आंकड़ा भी 18231 ,मृतकों की संख्या भी 164

जयपुर। राजस्थान में कोरोना(Corona) का कहर जारी हैं। प्रदेश में संक्रमण की चल रही इस लहर ने शहर के अलावा गांवों में भी कोरोना पांव पसार लिए हैं। हालात यह बनते जा रहे हैं कि अस्पतालों में अतिरिक्त ऑक्सीजन और वेंटीलेटर ना होने से हॉस्पिटल ने और मरीज लेने से मना कर दिए है। अस्पतालों में डरावना मंजर देखने को मिल रहा हैं। इससे उत्पन भयावह स्थिति से सब परिचित है। कोरोना का ये रूप अभी इतना भयावह है तो आने वाली तीसरी लहर कितनी खतरनाक होगी और उस वक्त क्या स्थिति होगी। सरकार को अभी से तैयारी शुरू करने की जरूरत है।

संक्रमण की लहर के कारण आज अकेले जयपुर में 4902 लोग पोजिटिव पाए गए, जबकि पूरे प्रदेश में यह आंकड़ा बढ़ 18231 पर पहुंच गया। मृतकों की संख्या भी 164 हो गयी इसमें अकेले जयपुर में 48 मौते हुई हैं।

प्रदेश के सभी 33 जिलों में कोरोना(Corona) उफान पर हैं। आज किसी में भी तीन अंकों से कम संख्या कोरोना पीड़ितों की नहीं हैं। जयपुर के बाद जोधपुर सबसे संक्रमित जिला हैँ वहां आज भी 2602 संक्रमित मिले। इसी तरह उदयपुर में 1002,गंगानगर में 835, अलवर में 805,भीलवाड़ा में 778, बीकानेर में 621, चूरू में 611, चित्तौडग़ढ़ में 511, कोटा में 503, सीकर में 491 मरीज कोरोना पीड़ित पिछले 24 घंटों में मिले।

कोरोना(Corona) से संक्रमितों की संख्या कल तक 2 लाख को पार कर सकती हैं। केवल संतोषप्रद खबर यह है कि आज 16930 लोग ठीक होकर अपने घर गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *