जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जन्मदिवस से प्रारम्भ किए गए साप्ताहिक रक्तदान शिविर(Blood Donation) में आज पांचवे दिन महिला नर्सेज ने रक्तदान किया ।
राजस्थान नर्सिंग टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष मिथलेश टांक व TNAI के महासचिव डॉ योगेश यादव ने बताया कि आज के रक्तदान शिविर (Blood Donation) कार्यक्रम में कुशलगढ़ विधायक श्रीमती रमिला खड़िया मुख्य आतिथ्य एवं पिलानी विधायक जे पी चंदेलिया ने वर्चुअल उपस्थित रहकर अध्यक्षता की ।
राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष खुशीराम मीना ने बताया कि आज के शिविर में 2 प्लाज्मा एवं 37 यूनिट रक्तदान हुआ । रक्तदान राजापार्क स्थित SS ब्लड बैंक में हुआ । यह रक्त विशेष तोर पर कोरोना पीड़ितों के लिए काम लिया जाएगा ।
