Headlines

अलवर के कांग्रेस विधायक देंगे दो एक्स रे मशीन व प्लाज्मा स्टोरेज के लिए फ्रिज

अलवर के कांग्रेस विधायक देंगे दो एक्स रे मशीन व प्लाज्मा स्टोरेज के लिए फ्रिज

अलवर। अलवर जिले के सभी कांग्रेस व समर्थित विधायक मिलकर दो पोर्टेबल डिजिटल एक्स रे मशीन सामान्य चिकित्सालय एवं महिला चिकित्सालय के लिए विधायक कोष से उपलब्ध कराएंगे जिसकी अनुमानित लागत छप्पन लाख रुपए है। इसके साथ प्लाज्मा स्टोरेज के लिए एक फ्रिज भी विधायक कोष से सभी विधायक गण मिलकर उपलब्ध कराएंगे।

जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राष्ट्रीय महासचिव अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी भंवर जितेंद्र सिंह के प्रस्ताव व निर्देश पर यह निर्णय किया गया। यह बैठक श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री टीकाराम जूली के नेतृत्व में ऑनलाइन मीटिंग आयोजित की गई।

इसमें पूर्व चिकित्सा मंत्री ए. दुर्रू मियां पूर्व सांसद डॉ. करण सिंह यादव कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव जुबेर खान, विधायक जौहरीलाल मीणा, शकुंतला रावत,साफिया खान, दीपचंद खेरिया,जिला प्रभारी प्रदेश सचिव जसवंत गुर्जर, योगेश मिश्रा कार्यकारी जिलाध्यक्ष जिला कांग्रेस, राजेंद्र सिंह गंडुरा पूर्व विधायक एवं कार्यकारी जिलाध्यक्ष, करण सिंह चौधरी, गोपीचंद शर्मा, संजीव बारेठ, डॉ गौरव यादव, रिपुदमन गुप्ता, प्रकाश गंगावत, पुष्पेंद्र धाबाई, महेंद्र सैनी, गोपाल दास खटीक, हीरेन्द्र शर्मा, जोगिंदर कोचर, हाकिम सिंह, गंगाराम पटेल, नारायण साईंवाल, बच्चु सिंह चौधरी, अजय यादव, विजय सिंह रेणी, भगवान विजय, एडवोकेट विमल जैन, दिनेश खाम्बरा, शमसुद्दीन, सुब्बा खान, कैलाश मीणा, जगदीश, सीताराम टहला, धर्मवीर आर्य शामिल हुए।

अलवर के कांग्रेस विधायक देंगे दो एक्स रे मशीन व प्लाज्मा स्टोरेज के लिए फ्रिज

भंवर जितेंद्र सिंह ने कहा कि सभी विधायक गण ने अपनी एक माह की तनख्वाह कोरोना महामारी से निपटने के लिए दान कर दी है। इसी क्रम में पूर्व सांसद गण एवं पूर्व विधायक गण एक माह की पेंशन आमजन सहायतार्थ दान करेंगे। इस मीटिंग में भंवर जितेंद्र सिंह ने कहा कि ऑक्सीजन सप्लाई, रेमडीसीविर इंजेक्शन वितरण, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर तथा वेंटिलेटर मशीनों के वितरण में केंद्र सरकार कांग्रेस शासित राज्यों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। उन्होंने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को इस मुश्किल वक्त में पूर्ण सतर्कता बरतते हुए आमजन की सेवा के लिए तैयार रहने को कहा।

टीकाराम जूली ने कहा की कांग्रेस कार्यकर्ता मरीजों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के साथ गरीबों को राशन तथा आमजन को मास्क व सैनिटाइजर वितरण तथा सोडियम हाइपोक्लोराइट के छिड़काव जैसे कार्य को निरंतर जारी रखे।
उन्होंने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्तर की व्यवस्थाओं को अपग्रेड कर वहां स्थानीय मरीज को संपूर्ण इलाज दिलाने के लिए सरकार दृढ़ संकल्पित है।

योगेश मिश्रा ने बताया कि 29 अप्रैल से कांग्रेस कोरोना कंट्रोल रूम टीम लगातार कार्य कर रही है और आज तक मरीजों के परिजनों द्वारा मरीज़ भर्ती करवाने, ऑक्सीजन बेड, आईसीयू बेड, वेंटिलेटर बेड, ऑक्सीजन सिलेंडर, रेमडीसीविर इंजेक्शन, टॉसिलिजूमैब इंजेक्शन, वैक्सीनेशन और आरटीपीसीआर जांच के लिए कुल 2496 कॉल्स प्राप्त हुई जिनमें लगभग 2138 समस्याओं का निस्तारण किया गया। कोरोनावायरस के संकट से आमजन को राहत दिलाने के लिए सभी विधायक गण, वरिष्ठ कांग्रेसजन व ब्लॉक अध्यक्षगण ने अपने महत्वपूर्ण विचार रखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *