नई दिल्ली: कोरोना की तीसरी लहर को बच्चों के लिए खतरनाक बताए जाने की आशंका के बीच एक अच्छी खबर है। कोरोना वायरस की तीसरी लहर से व्याप्त खतरों की आशंका के बीच भारत बायोटेक(Bharat Biotech) और ICMR की बनाई कोविड वैक्सीन कोवैक्सीन (Covaxin) का ट्रायल 10 से 12 दिनों के भीतर 2 से 18 वर्ष वाले आयु वर्ग के बच्चों पर शुरू किया जाएगा।
स्वास्थ्य मामलों पर नीति आयोग के सदस्य डॉक्टर वीके पॉल ने मंगलवार को इस बारे में जानकारी दी। पॉल ने कहा कि ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने 2 से 18 वर्ष के बच्चों पर कोवैक्सीन के क्लिनिकल ट्रायल की मंजूरी दे दी है।
COVAXIN has been approved by the Drugs Controller General of India (DCGI), for Phase II/III clinical trials in the age group of 2 to 18 years. I have been told that trials will begin in the next 10-12 days: Dr. VK Paul, Member-Health, Niti Aayog #COVID19 pic.twitter.com/T0ITsJsixA
— ANI (@ANI) May 18, 2021
DRDO की 2DG
उन्होंने DRDO द्वारा विकसित एंटी कोविड ड्रग 2DG पर बताया कि वे ड्रग का कोविड-19 नेशनल टास्क फोर्स में परीक्षण करेंगे, जिसमें इसे इलाज के प्रोटोकॉल में शामिल करने को लेकर फैसला किया जाएगा। ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने इसे इमरजेंसी इस्तेमाल में मंजूरी दी है।
बच्चों पर ट्रायल
एक्सपर्ट्स कमेटी ने AIIMS दिल्ली, AIIMS पटना और मेडिट्रिना इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज नागपुर में 525 बच्चों पर ट्रायल पर सहमति दी है। इसके सफल रहने पर कनाडा और अमेरिका के बाद भारत में भी 2 से 18 साल के एज ग्रुप के लिए भी कोरोना की स्वदेशी वैक्सीन तैयार हो जाएगी।
