Headlines

मुख्यमंत्री गहलोत करेंगे स्कूल व कॉलेज खोलने का फैसला

स्कूल व कॉलेज

जयपुर। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के दौरान शिक्षण संस्थाओं को बंद किया गया था। उन्हें फिर से खोलने के लिए मुख्यमंत्री द्वारा गठित मंत्री समूह की दूसरी बैठक हुई। बैठक में हुए निर्णय के बारे में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को अवगत कराया जाएगा। जिसके बाद मुख्यमंत्री गहलोत स्कूल व कॉलेजों को खोलने का फैसला करेंगे। मंथन में स्कूल खोलने को लेकर कैबिनेट सब कमेटी की आम सहमति बनी हैं। बड़े बच्चों के लिए स्कूल खोलने पर ज्यादा जोर हैं। बैठक में हुए निर्णय से संभवतया: प्रथम चरण में 9वीं से 12वीं तक के स्कूल बच्चों के लिए खोले जाएंगे। बैठक में हुए निर्णय पर विचार विमर्श के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ही स्कूल व कॉलेज खोलने की तिथि तय करेंगे।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा, उच्च शिक्षा राज्य मंत्री भंवरसिंह भाटी, तकनीकी शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. सुभाष गर्ग ने भाग लिया और कृषि मंत्री लालचंद कटारिया ने फोन से अपने विचार व्यक्त किए। उच्च शिक्षा के संबंध में हुई चर्चा के अनुसार इस समय अंतिम वर्ष की परीक्षाएं चल रही हैं एवं ऑनलाइन प्रवेश की प्रक्रिया संचालित की जा रही है। बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव शिक्षा पवन कुमार गोयल, प्रमुख शासन सचिव गृह अभय कुमार, प्रमुख शासन सचिव वित्त अखिल अरोड़ा, गृह सचिव वी सरवन, शासन सचिव उच्च शिक्षा एन एल मीणा सहित संबंधित अधिकारीगण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *