चाकसू : कांग्रेस विधायक वेदप्रकाश सोलंकी कल 23 जून को चाकसू को सेंट्रल पार्क के रूप में एक बड़ी सौगात देंगे। यह सेंट्रल पार्क जयपुर की तर्ज पर ही विकसित किया जाएगा।
सोलंकी इसके साथ सार्वजनिक पार्क, गोलीराव तालाब, आईडीएसएमटी योजना, श्मशानों और कब्रिस्तानों की 100 दिवसीय कार्ययोजना का शिलान्यास करेंगे। इन शिलान्यास कार्यक्रमों के साथ विधायक वेदप्रकाश सोलंकी स्वच्छ भारत मिशन के तहत मनोहरा तालाब, ऑयल मील श्मशान के पास, हीरालाल तिबारा श्मशान के पास, नीलकंठ मंदिर के पास, सब्जीमंडी और गोदामों के पास स्वच्छ भारत मिशन के तहत निर्मित छह शौचालयों का भी लोकार्पण करेंगे।
