Headlines

‘शूटर दादी’ को यूपी सरकार का सम्मान- चंद्रो तोमर के नाम पर होगा नोएडा के शूटिंग रेंज का नामकरण

लखनऊ : शूटर दादी के नाम से मशहूर अंतराष्ट्रीय शूटर चंद्रो तोमर को लेकर यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। यूपी सरकार ने नोएडा स्थित शूटिंग रेंज का नाम बदलकर अब चंद्रो तोमर के नाम पर रखे जाने का ऐलान किया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस संबध में निर्देश दिया है कि नोएडा स्थित शूटिंग रेंज अब चंद्रो तोमर के नाम से जाना जाएगा। 30 अप्रैल को शूटर दादी का कोरोना की वजह से निधन हो गया था। शूटर दादी चंद्रो तोमर ने 60 साल की उम्र में प्रोफेशनल शूटिंग शुरू की थी।

कुछ समय पहले उनके जीवन पर आधारित एक फिल्म ‘सांड की आंख’ आई थी। फिल्म में चंद्रो दादी का किरदार भूमि पेडनेकर ने निभाया था।

चंद्रो तोमर कैसे बनी शूटर दादी

शूटर दादी चंद्रो तोमर उत्तर प्रदेश के बागपत में अपने परिवार के साथ रहती थीं। चंद्रो तोमर ने उस उम्र में निशानेबाजी शुरू की थी। जिस उम्र में लोग रिटायरमेंट लेकर घर बैठ जाते है। उस उम्र में ऐसा हौसला आज कि युवा पीढ़ी के लिए एक सीख है। तब उनकी उम्र 60 साल से अधिक थी, लेकिन इसके बाद उन्होंने कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं जीतीं। उन्हें दुनिया की सबसे उम्रदराज निशानेबाज माना जाता है।

उन्होंने अपनी बहन (देवरानी) प्रकाशी तोमर के साथ कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया था। प्रकाशी भी दुनिया की उम्रदराज महिला निशानेबाजों में से एक हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *