Headlines

कोरोना बचाव नियम के पालन का किया आग्रह, 5 हजार निःशुल्क मास्को का वितरण भी किया

कोरोना

भरतपुर : बृजभूमि कल्याण परिषद भरतपुर ने कोरोना बचाव के लिए अनावश्यक घर से न निकलने हाथों को बार बार सेनेटाइज़्ड करने सर्दी से बचने व मास्क लगाने का आग्रह किया। साथ ही 5 हज़ार निःशुल्क मास्को का वितरण कार्यकर्ताओ द्वारा किया गया। इस अवसर पर बृजभूमि कल्याण परिषद के जिला सेवा प्रमुख चंद्र प्रकाश सोनी ने ज़िला अध्यक्ष कृष्ण कुमार शर्मा, ज़िला अध्यक्ष राकेश धनवाड़ा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष लोकेश पराशर, शहर अध्यक्ष का माल्यार्पण व मास्क भेट कर स्वागत किया।

इस अवसर पर कृष्ण कुमार शर्मा ने कहा हमे कोरोना की तीसरी लहर को रोकना है तो बचाव ही उपाय है। राकेश धनवाड़ा ने कहा कि सेवा परमो धर्म बृजभूमि कल्याण परिषद संस्कृति के सरक्षण के साथ दिन दुखियो की पीड़ा को समझकर सेवा कार्य करती है। लोकेश परासर ने कहा कि हमे समर्थ भारत एक व नेक भारत का निर्माण करना है। 21 जनवरी को गोचर भूमि बचाने तथा गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंद लगे कि मांग को लेकर एक घंटे का सांकेतिक धरना राष्ट्रीय हिन्दू स्वाभिमान संघ के सयुक्त तत्वाधान में दिया जायेगा। कार्यक्रम में पवन गोयल, मनीष शर्मा, राजीव तिवारी, गौरव पचौरी, ज़िला अध्यक्ष अंगद सेना भरतपुर, लोकेश कुमार आदि उपस्थित रहे। चंद्र प्रकाश सोनी ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *