Headlines

अमित पालेकर गोवा में AAP के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे

अमित पालेकर गोवा में AAP के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे

गोवा: अमित पालेकर गोवा में AAP के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे। अरविंद केजरीवाल ने पणजी में बुधवार को इस बात का ऐलान किया। पालेकर भंडारी समाज से हैं। पेशे से वकील हैं। उन्होंने पिछले साल आम आदमी पार्टी ज्वाइन की थी। केजरीवाल ने मंगलवार को पंजाब CM पद के लिए भगवंत मान के नाम का ऐलान किया था। बता दें कि गोवा में 14 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे। परिणाम 10 मार्च को आएगा।

गोवा में 35% आबादी भंडारी समाज की

AAP ने अमित को पार्टी का चेहरा बनाकर एक बड़ा दांव खेला है। राज्य में तकरीबन 35 फीसदी आबादी भंडारी समाज की है। यहां उनकी अच्छी इमेज है। वे हमेशा से सांताक्रूज इलाके में एक्टिव रहे हैं। उनकी मां यहीं से दस साल तक सरपंच रह चुकी हैं। वे बीते दिनों चर्चा में रहे जब वह ओल्ड गोवा हैरिटेज परिसर में अवैध तरीके से बनाए जा रहे एक बंगले के खिलाफ अनशन पर बैठ गए थे। उनकी भूख हड़ताल के आगे सरकार को झुकना पड़ा और गोवा सरकार ने विवादित ढांचे के खिलाफ कार्रवाई की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *