भरतपुर : ब्रज भूमि कल्याण परिषद भरतपुर के तत्वावधान में भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2079 लक्ष्मण मंदिर पर भारत माता की आरती अनिल भारद्वाज प्रदेश महासचिव बृज भूमि कल्याण परिषद के मुख्य आतिथ्य मे हुआ। विशिष्ट अतिथि जिला महामंत्री नेत्रकमल मुदगल रहे।
कार्यक्रम संयोजन शहर अध्यक्ष लोकेश पाराशर ने किया। संत चेतन पंडित द्वारा विधिविधान से भारत माता की पूजा अर्चना कराई गयी। मुकेश, केशव चंद का अभिनंदन किया गया। शहर के गणमान्य नागरिकों ने नव वर्ष की बधाई दी। चौराहे पर दीपक जलाकर झालर घण्टा से आरती की गई। इस अवसर पर नितीन शर्मा, अतुल मालीपुरा, कारे पंडित, राकेश सरार्फ अनिल अग्रवाल, चंद्र प्रकाश सोनी, कृष्ण कुमार शर्मा, बलवीर शर्मा, दीपिका शर्मा, गौरव गुप्ता आदि उपस्थित रहे।