ब्रज भूमि कल्याण परिषद भरतपुर के पदाधिकारियों ने किया शस्त्र पूजन

0
613
शस्त्र पूजन

भरतपुर : बृज भूमि कल्याण परिषद, भरतपुर ने दशहरा पर शस्त्र पूजन कार्यक्रम गंगेश्वर महादेव एस. टी.सी हाउसिंग बोर्ड पर आयोजित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संघचालक भगीरथ सिंह एवं विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता अरविंदपाल सिंह, पूर्व पार्षद दयाचन्द पचौरी एवं विप्र फाउंडेशन भरतपुर के जिलाध्यक्ष ताराचन्द शर्मा चिचाना रहे। सर्वप्रथम सभी अतिथियों ने भगवान श्रीराम के चित्र पर माल्यापर्ण कर दीप प्रज्ज्वलित किया। इसके उपरांत सभी ने शस्त्र पूजन किया।

कार्यक्रम में बृज भूमि कल्याण परिषद के प्रदेश महामंत्री अनिल भारद्वाज, प्रदेश योजना प्रमुख इन्दुशेखर शर्मा, जिला महामन्त्री नेत्रकमल मुदगल, जिला संयोजक देवशीष भारद्वाज, विधि प्रमुख राकेश धनवाड़ा, उपाध्यक्ष केशव देव शर्मा, कार्यक्रम के संयोजक कृष्ण कुमार शर्मा, महेश शर्मा रहे। इस अवसर पर पुष्पेंद्र शर्मा, बनवारी शर्मा, महेश कौशिक आदि अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here