Headlines

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट

प्रायोगिक परीक्षाएं

अजमेर: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने शनिवार शाम चार बजे 12वीं आर्टस, कॉमर्स व साइंस संकाय के रिजल्ट घोषित जारी कर दिया है। रिजल्ट को लेकर करीब 9 लाख विद्यार्थिंयों का इंतजार खत्म हुआ। परिणाम की घोषणा शिक्षा मंत्री गोविन्दसिंह डोटासरा व बोर्ड अध्यक्ष डी.पी. जारोली भी मौजद रहे। आप बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajresults.nic.in और rajeduboard.rajasthan.gov.in पर RBSE 12वीं का रिजल्ट देख सकते हैं।

काेरोना के चलते बदले हालात में बोर्ड के 64 साल के इतिहास में यह पहला मौका है, जब तीनों संकाय के रिजल्ट साथ घोषित हो हुए हैं। वहीं अब तक हर साल की तुलना में पासिंग प्रतिशत भी इस साल ज्यादा रहेगा। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की स्थापना 4 दिसंबर 1957 को हुई थी।

कोरोना के चलते परीक्षा नहीं हो पाई और मार्क्स के लिए राज्य सरकार की ओर से कमेटी का गठन किया। कमेटी के बताए फार्मूला के आधार पर स्कूलों ने अपना रिजल्ट तैयार किया। इस वर्ष 12वीं परीक्षा के लिए कुल 8 लाख 82 हजार 112 छात्रों ने आवेदन किए। 12वीं मूक बधिर परीक्षा के लिए 809 छात्रों ने और वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षाओं के लिए 3,823 छात्रों ने आवेदन किये थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *