अजमेर: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) अजमेर 24 जुलाई को शाम चार बजे 12वीं का परीक्षा रिजल्ट घोषित करेगा। इसके लिए सभी तैयारियां कर ली गई हैं। बोर्ड अध्यक्ष डी.पी. जारोली ने बताया कि शिक्षा राज्य मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा भी अजमेर मौजूद रहेंगे। 12वीं परीक्षा के लिए कुल 8 लाख 82 हजार 112 छात्रों ने आवेदन किए थे। 12वीं मूक बधिर परीक्षा के लिए 809 छात्रों ने आवेदन किए और वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षाओं के लिए 3,823 छात्रों ने आवेदन किए थे।
स्कूल पर थी रिजल्ट की जिम्मेदारी
इस बार रिजल्ट बनाने की सारी जिम्मेदारी स्कूल पर ही थी। परीक्षा नहीं होने के कारण दोनों क्लासेज के स्टूडेंट्स को प्रमोट किया गया। 10वीं के स्टूडेंट्स का 8वीं, 9वीं व 10वीं के सेशनल मार्क्स के आधार पर मार्क्स दिए, वहीं बारहवीं के स्टूडेंट्स के लिए 10वीं, 11वीं और 12वीं के सेशलन मार्क्स के रिजल्ट तैयार किया गया है।
दिनांक 24 जुलाई 2021 साँय 4 बजे शिक्षा मंत्री श्री @GovindDotasra जी कक्षा 12 विज्ञान, वाणिज्य एवं कला वर्ग का परिणाम जारी करेंगे। इस दौरान राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के चैयरमैन डॉ. डी.पी. जारोली भी मौजूद रहेंगे।
— Dept of Education, Rajasthan (@rajeduofficial) July 21, 2021
10वीं का रिजल्ट बाद में
10वीं की परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले 12 लाख 14 हजार 512 परीक्षार्थी हैं। 10वीं मूक-बधिर परीक्षा के लिए 1,763 छात्रों ने आवेदन किए। 10वीं वोकेशनल परीक्षा के लिए 48 हजार 846 परीक्षार्थियों ने आवेदन किए। प्रवेशिका परीक्षा के लिए 8,355 छात्रों ने आवेदन किए। इसका रिजल्ट बोर्ड बाद में घोषित करेगा।
